गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ेंNavbharat Times

फुटबॉल दुनिया के सबसे मशहूर खेल है और इसका विश्व कप इस साल यानी 2026 में है। फीफा विश्व कप दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा देखा जाने वाले सिंगल्स खेल इवेंट है। हर चार साल पर फीफा विश्व कप का आयोजन होता है। इस बार उत्तरी अमेरिका के तीन देश- अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के पास टूर्नामेंट की मेजबानी है। 11 जून को मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के मैच के साथ फीफा विश्व कप शुरू होगा। पिछले फीफा विश्व कप में 32 टीमें थी लेकिन इस बार 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना भी है। महान फुटबॉल क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपना विश्व कप जीतने का सपना पूरा करने के लिए मैदान पर दिखेंगे। ग्रुप राउंड के बाद राउंड ऑफ-32, राउंड ऑफ-16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल होंगे। विजेता बनने वाली टीम को लगातार 5 नॉकआउट मुकाबले जीतने होंगे। फीफा विश्व कप 2026 के जुड़ी हर जानकारी आपको नवभारत टाइम्स पर मिलेगी।